Advertisement

नेपाल: पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुबीर महासेठ ने रामचंद्र बाबूसे शिष्टाचार मुलाकात की

-पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुबीर महासेठ ने रामचंद्र बाबूसे शिष्टाचार मुलाकात की

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

गुरुवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुबीर महासेठ तथा एमाले के सचिव सह धनुषा क्षेत्र 4से एमाले के उम्मीदवार रघुबीर महासेठ ने नेपाल के भामाशाह राम स्वरूप राम सागर साह के परिवार के बुजुर्ग सदस्य राम चंद्र बाबू से मुजेलिया स्थिति आवास पर शिष्टाचार मुलाकात किए तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में हालचाल पूछे।

अचानक पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुबीर महासेठ को आबास पर देकर वेभावुक हो गए। करीब एक घंटा तक महासेठ जी रुके। रामचंद्र बावू से राजनीति से हटकर बिभिन्न मुद्दे पर बात किए। फिर उन्होंने चुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद लिए। राम चंद्र वावू ने महासेठ को दिल सेआशीर्वाद दिए। महासेठ जी के साथ प्रदेश सभा के उम्मीदवार संतोष यादव, पूर्व राज्य मंत्री अरविंद साह, नेपाल तेली कल्याण समाज धनुषा के अध्यक्ष लक्ष्मी साह सहित कई लोग मौजूद थे।