-पांच दिवसीय मधानी महोत्सव शुरू,शिव बारात में शामिल हुए हजारो श्रद्धालु
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
नेपाल के रौतहट जिला के मौलापुर नगरपालिका के पतौरा पुरातात्विक महादेव मंदिर में पांच दिवसीय मधानी महोत्सव बुधवार से शुरू हो गया है। बुधवार को शिव की बारात निकाली गयी जिसमें हजारों श्रद्धालु ने भाग लिया। शिव जी के साथ नन्दी भूत प्रेत ,बैताल की झांकी मौलपुर के विभिन्न वार्डों से होकर निकली। गाजे-बाजे के साथ निकली इस शिव बारात में श्रद्धालु ओम नम:शिवाय,वोलवम के नारे लगा रहे थे।

बहुत से श्रद्धालु कांवरिया वेशभूषा में भाग लिए।मौलापुर के मेयर रिना कुमारी साह सहित कई गणमान्य लोग शिव बारात में शामिल थे।

















