Advertisement

नेपाल : नोचा पोखर की सफाई की पहल शुरू

-नोचा पोखर की सफाई की पहल शुरू।

जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।

पौराणिक नोचा पोखर (चुनचुनबती सर)की सफाई की पहल जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह की अगुवाई में रविवार से शुरू की गयी है। मेयर ने कहा कि वार्ड 15तथा20की जनता का बिशेष दायित्व बनता इस पौराणिक सरोवर को कैसे संरक्षण और संवर्धन किया जाए।मेयर ने कहा कि नोचा पोखर के जलाशय के उपर के मिट्टी को संरक्षण की आवश्यकता है,इसमें पक्कीकरण में एक करोड़ का लागत आएगा। अगर सरोवर को चारों ओर से पक्कीकरण हो गया तो वोटिंग तथा लाई फिंशिंग की व्यवस्था की जाएगी। पौराणिक नोचा पोखर जनकपुरधाम के 72कुण्डा में एक नोचा पोखर (चुनचुनबती सर)भी है।आज भी वह स्तंभ मौजूद हैं।जिसपर चुनचुनबती सर खुदाई की हुयी है और 16अंकित है। साढ़े ग्यारह बीघा में फैला नोचा पोखर जनकपुरधाम उप महानगरपालिका की संपत्ति है।अपने प्राकृतिक सौन्दर्य से नेपाल भारत के पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करता है।

सुवह ताजगी हवा के लिए मोर्निंग बाकलोग करते हैं वहीं बहुत सेलोग योगासन भी करते हैं। नये साल पर नेपाल तथा भारत से बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं।टिकटाक तथा यूट्यूब बनाने के लिए युवाओं की खासी भीड़ रहती है। पितृ तर्पण करने बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। मेयर ने कहा कि चारों तरफ बाउण्ड्रीके बाद रंग-बिरंगे बल्व तथा फब्बारे तथा वोटिंग की व्यवस्था की जाएगी। वहीं वार्ड 20से वार्ड अध्यक्ष में चुनाव लड़ चुके नेपाली कांग्रेस के नेता सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि पौराणिक नोचा पोखर के तट पर भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को बैठक रखी गयी है।