-नेपाल: नेजपा की बैठक में वक्ताओं ने की विधर्मियों के नाश एवं धर्म विजय की कामना
सम्वाददाता।जनकपुरधाम(नेपाल)।
नेपाल के मधेस प्रदेश जनकपुरधाम के बेला कुटी स्थित, मैथिली ब्राह्मण भवन के हल में प्रमुख अतिथि, नेपाल जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरभुवन नाथ पाठक के उपस्थिति में हिन्दु महान पर्व दसैं, दिपावली और छठ पर्व के अवसर पर भेटघाट, शुभकामना आदानप्रदान और पार्टी प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन वंदना पांडेय के अध्यक्षता में हुई। जिसमें नेपाल जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपा- अध्यक्ष ओम प्रकाश जयसवाल, केन्द्रीय सदस्य- राम उजैन राय, पहलाद प्रसाद साह कलवार,अरुन राय चौधरी,अनु ठाकुर, मधेस प्रदेश प्रमुख- दिपक झा, प्रदेश सदस्य लगायत धनुषा जिल्ला -उपा अध्यक्ष सुरेन्द्र लाभ कर्णा, विरेन्द्र पाण्डेय, बेला कुटी महन्थ उपेन्द्र तिवारी, सनातनी पक्षधर नागरिक समाज के उपस्थित थे ।

इस कार्यक्रम के वक्ताओं ने कहा कि नेपाल सदियौं से हिन्दु राष्ट्र रहा हैं और होना चाहिए। धर्म निरपेक्षता नेपाल के लिए चुनौतीपुर्ण है। इस चुनौती पुर्ण समस्या के समाधन के लिए,सभी सनातनी परिवार को अपने राष्ट्रीय पहचान, सनातन संस्कृति – संस्कार और परम्परा के संरक्षण के लिए एक होना आज की जरूरत है। धर्म निरपेक्ष राज्य में , सनातन संस्कृति और संस्कार को दबाने की कार्य किए जा रहे हैं। आतंकवादी गतिविधि, भ्रष्टाचार, लुटपाट, सार्वजनिक सम्पत्ति पर कब्जा,गौ हत्या, गुठी संस्थान के सम्पति हिना मिना, हिन्दू के उपर और हिन्दु पर्व पर आक्रमण जैसा कार्य करते रहे है। इस लिए माता भगवती और जगत जननी माता जानकी से वेधरमी के नाश एवं धर्म विजय की कामना की गई।












