Advertisement

नेपाली कांग्रेस मधेश के विकास के लिए हमेशा रहा है तत्पर -देउवा

-नेपाली कांग्रेस मधेश के विकास के लिए हमेशा रहा है तत्पर -देउवा

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

नेपाली कांग्रेस मधेश के विकास के लिए सदैव तत्पर रहा है। उपरोक्त बातें तिरहुता गाछी में आयोजित प्रथम मधेश अधिवेशन में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए नेपाली कांग्रेस के सभापति तथा पूर्व प्रधान मंत्री शेर बहादुर देउबा ने कहीं। उन्होंने आगे कहा कि प्रजातंत्र स्थापना में महेन्द्र नारायण निधि,राम नारायण मिश्र, भद्रकाली मिश्र जैसे प्रजातंत्र में महत्वपूर्ण योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है।

राजतंत्र निरंकुश शासन के लिए शहीद दुर्गानंद के बलिदान को भूलाया नहीं जा सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री देउवा ने कहा कि नेपाली कांग्रेस को गुटबाजी से दूर होकर पार्टी की मजबूती पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि अभी से ही आगामी चुनावों के लिए तैयार रहें। ताकि नेपाली कांग्रेस वहुमत की सरकार बना सकें। अधिवेशन में नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि को प्रोटोकॉल के तहतमंच पर सीट नहीं आबंटित किए जाने को लेकर वे मंच पर नहीं गये।दर्शक दीर्घा में ही बैठे रहे। कृष्ण कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न इस अधिवेशन में नेपाली कांग्रेस के उपाध्यक्ष, महामंत्री,सह महामंत्री, केन्द्रीय सदस्य सहित कई नेताओं ने विचार रखें। अधिवेशन में मधेश प्रदेश बड़ी संख्या में नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ता की सहभागिता थीं।