-नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर जिलाधिकारी ने किया श्रद्धांजलि अर्पित
समस्तीपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को समाहरणालय परिसर में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, सहायक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी आकाश, और अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सभी ने नेताजी के तैलचित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

नेताजी के विचारों और उनके बलिदान को याद करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। समारोह में नेताजी के योगदान पर चर्चा की गई और उनकी देशभक्ति को नमन किया गया।












