Advertisement

नीतीश का लालू पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार,9 गो बच्चा पैदा किया..खाली बीबी का हीं ख्याल रखा..

-नीतीश का लालू पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार

-9 गो बाल-बच्चा पैदा किया
-खुद हटा तो ‘बीवी’ को बनवा दिया
-खाली ‘बीवी’ का ही ख्याल करता था
-बिहार के बच्चे-बच्चियों का कहां ख्याल था ?

संवाददाता।सीतामढ़ी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव पर बड़ा हमला बोला. सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री ने कहा कि कि लालू यादव पहले मुख्यमंत्री बने. आरोप लगा तो हटे तो पत्नी को बनवा दिया. इसको पार्टी से कोई मतलब नहीं है. इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने लालू यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि वो नौ गो बाल-बच्चा पैदा किया, इतना पैदा किया. उन्होंने कहा कि पहले खुद बना फिर बीवी को बना दिया, बेटी को बना दिया, बेटा को बना दिया. यही सब काम करते रहता है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी इच्छा थी कि देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी से लोस का चुनाव लड़ें. हम यही अनुरोध करने के लिए आए हैं कि उम्मीदवार को जिताइए. इसके बाद कुछ और बात कह देना चाहते हैं. पहले क्या बुरा हाल था… मेरे खिलाफ जो लोग बोलता है, उससे पूछिएगा की पहले क्या हालत था? शाम के बाद घर से बाहर निकाल पाते थे? डर के मारे कोई नहीं निकल पाता था. यह सब 2005 तक की बात कह रहे हैं. इन लोगों ने 15 साल तक राज किया, इसके पहले कांग्रेस का राज था, कहां कुछ किया।


नीतीश कुमार ने आगे कहा कि लालू यादव पर आरोप लगा तो हट गए और पत्नी को मुख्यमंत्री बनवा दिया. अपने हटता है और अपनी पत्नी को बनवा देता है. इसको पार्टी से कोई मतलब नहीं है.सिर्फ परिवार से मतलब है. हम तो इतना दिन से काम कर रहे हैं. हमारे परिवार के किसी सदस्य को आप लोग जानते हैं ? मेरे लिए तो पूरा बिहार एक परिवार है. हम आप सभी को एक परिवार मानते हैं. 9 गो बाल बच्चा पैदा किया, इतना पैदा किया जाता है….याद करिए बीवी को बना ही दिया, बेटी को बनवा दिया, बेटा को बनवा दिया. यही सब काम करते रहा, खाली बीवी का न ख्याल करता था जी..बिहार की बच्चियों का कहां ख्याल था.
नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि आज कल कुछ-कुछ लिखवाता है. पहले काहे नहीं कुछ किया था, किसने रोका था. पहले सिर्फ हिंदु-मुस्लिम दंगा करवाता था. हमने हर क्षेत्र में काम किया है. कब्रिस्तान से लेकर मंदिर के चाहरदीवारी की घेराबंदी कराई। ये लोग काम कुछ नहीं करता है सिर्फ दावा करता है.