Advertisement

नासिक BPO स्कैंडल: HR मैनेजर की गिरफ्तारी से कॉर्पोरेट जगत में हड़कंप, 9 FIR से खुली परतें

-नासिक BPO स्कैंडल: HR मैनेजर की गिरफ्तारी से कॉर्पोरेट जगत में हड़कंप, 9 FIR से खुली परतें

नासिक। नासिक से कॉर्पोरेट दुनिया को झकझोर देने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। BPO सेंटर में कथित कार्यस्थल उत्पीड़न और यौन शोषण के गंभीर आरोपों के बीच Consultancy Services (TCS) के HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे कॉर्पोरेट सेक्टर में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, लंबे समय से कर्मचारियों द्वारा शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन उन्हें दबाया जा रहा था। आरोप है कि HR विभाग, जो कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होता है, वही पीड़ितों की आवाज दबाने में शामिल था। मामला तब सामने आया जब पुलिस ने अंडरकवर ऑपरेशन चलाया और अंदर की सच्चाई उजागर होने लगी।
इस मामले में पहली एफआईआर दानिश शेख के खिलाफ दर्ज की गई, जिस पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। इसके बाद जांच तेज हुई और कई अन्य महिलाएं भी सामने आईं। 26 मार्च से 3 अप्रैल के बीच कुल 9 एफआईआर दर्ज की गईं, जिनमें दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न, पीछा करना और धार्मिक दबाव जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें काम का दबाव देकर परेशान किया जाता था और नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती थी। शिकायतें HR तक पहुंचने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच में सामने आया है कि निदा खान की कॉल डिटेल्स में आरोपियों से कई बार बातचीत हुई थी, जिससे उनकी भूमिका पर संदेह गहरा गया है।


पुलिस की अंडरकवर टीम ने जब BPO के अंदरूनी हालात की जांच की, तो कार्यस्थल का माहौल असुरक्षित और संदिग्ध पाया गया। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए HR मैनेजर को हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू की गई।
यह मामला अब “BPO स्कैंडल” के रूप में तूल पकड़ चुका है, जिससे कंपनी की आंतरिक नीतियों और कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हैं। इस घटना ने एक बार फिर कॉर्पोरेट सेक्टर में महिला सुरक्षा और कार्यस्थल की पारदर्शिता को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी है।