-नवनिर्मित आभूषण प्रतिष्ठान का हुआ उद्घाटन, कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
मुजफ्फरपुर। एलजेपी (रामविलास) के जिला कोषाध्यक्ष (आईटी सेल) प्रवीण कुमार के नवनिर्मित आभूषण प्रतिष्ठान का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में बाबा गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी विनय पाठक, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य मंजू महाराज और स्थानीय पार्षद केपी पप्पू शामिल हुए।

इस मौके पर प्रतिष्ठान की संचालक टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसके निरंतर विकास और सफलता की कामना की गई। बाबा गरीबनाथ की कृपा से प्रतिष्ठान के कारोबार में उन्नति हो और यह सफलता एवं समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे, ऐसी मंगलकामना व्यक्त की गई।












