-वार्ड-14 में दुर्गा स्थान के सामने सड़क पर जलजमाव
-गंदे पानी से गुजरने को मजबूर लोग
मुजफ्फरपुर। शहर के वार्ड संख्या-14 स्थित दादर पुलिस लाइन दुर्गा स्थान के सामने सड़क पर गंदे पानी का जमाव होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कर सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।












