Advertisement

गायघाट में जोर-शोर से हो रहा नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण

-गायघाट में जोर-शोर से हो रहा नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण

-एक छत के नीचे मिलेंगी सभी विभागों की सुविधाएं

दीपक कुमार। गायघाट
प्रखंड में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के निर्माण के बाद प्रखंड एवं अंचल से जुड़े विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही छत के नीचे संचालित होंगे। इससे आम लोगों को सरकारी कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
नए भवन के तैयार होने से जाति, आय, आवासीय प्रमाणपत्र, भूमि संबंधी कार्य, दाखिल-खारिज सहित विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं का लाभ एक ही परिसर में मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल प्रखंड एवं अंचल के कई कार्य अलग-अलग कार्यालयों से संचालित होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नया कार्यालय भवन बनने से अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होगा। वहीं, आम लोगों को विभिन्न विभागों से संबंधित कामकाज निपटाने में सहूलियत होगी। इससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह भवन गायघाट की प्रशासनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए भवन के शुरू होने से सरकारी सेवाओं का संचालन अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सकेगा।