-नदी किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद, लड़की को भगा कर ले गया था
मोतिहारी , राजन द्विवेदी।
अरेराज अनुमंडल के मलाही थाना पुलिस ने चंद्रावती नदी के किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक हरसिद्धि थाना के मटियरिया कोठी निवासी दुखी यादव का पुत्र रतन यादव है। मृतक रतन यादव का पुत्र निकेश कुछ दिन पहले गोविंदगंज थाना क्षेत्र के नवादा से एक लड़की को भगा कर ले गया था।

आरोप है कि घटना के बाद लड़की के पिता मदन यादव अपने सहयोगियों के साथ रतन यादव और उसके परिवार के साथ उसके घर पर जाकर मारपीट की थी। उसके बाद से ही मृतक रतन यादव लापाता थे। मलाही पुलिस ने मृतक की पत्नी के आवेदन पर मदन यादव सहित कुल 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अभियुक्त घर छोड़कर फरार है।











