Advertisement

नगर की स्वच्छता और विकास के लिए निगम है संकल्पित: मेयर

चंपारण की खबर::

-नगर की स्वच्छता और विकास के लिए निगम है संकल्पित: मेयर
– देश के विकास के साथ मोतिहारी का भी हो रहा है विकास: उप महापौर

– निगम क्षेत्र की स्वच्छता में उपयोगी नई मशिनों को दिखाई हरी झंडी

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

शहर की सुंदरता, स्वच्छता और विकास के लिए मोतिहारी नगर निगम नित्य नया प्रयास और प्रयोग कर रहा है। इसी क्रम में शहर की स्वच्छता अभियान को तेज गति देने वाली अत्याधुनिक मशीनरी को खरीद कर शहर की सफाई व्यवस्था में आज से लगाया जा रहा है। उक्त बातें आज मोतिहारी नगर भवन मैदान में मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रिति कुमारी ने सफाई की मशीन में पोकलेन, जेसीबी एवं अन्य अत्याधुनिक मशीनरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान कही।

उन्होंने बताया कि शहर की साफ सफाई में उपयोगी चार नये जेसीबी, एक पोकलेन सहित अन्य मशीन की खरीद की गई है। जिसे आज प्रोजेक्ट मैनेजर के इंस्पेक्शन के बाद शहर की सफाई व्यवस्था के लिए शुभारंभ कर दिया गया। इस अवसर पर मौजूद उप महापौर डॉ लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि देश भर में विकास ने रफ्तार पकड़ लिया है और इसके साथ ही मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में विकास की गति तेज हो गई है। मौके पर नगर आयुक्त सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।