-धान खरीद में खराब प्रदर्शन करने वाले पैक्सों पर होगी कार्रवाई: डीएम
– बताया ऋण वापसी नहीं करने के कारण 15 समिति हुई डिफाल्टर
मोतिहारी / संवाददाता।
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में आज धान अधिप्राप्ति जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें कई एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई।
चर्चाओं में समितियों के राइस मिल के साथ टैगिंग करने,
अकार्यरत पैक्स को कार्यरत पैक्स से संबंध कर उनके लक्ष्य आवंटन तथा उसी के अनुरूप सीसी देने पर विचार हुई।
साथ ही धान अधिप्राप्ति वर्ष 2022- 23 के लिए अवशेष समितियों का चयन किया गया।
इस दौरान जिला सहकारिता विभाग ने धान अधिप्राप्ति 22 -23 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें लक्ष्य 2 लाख 51हजार एमटी, निबंधित पैक्स 415 , व्यापार मंडल 27, समिति में उपलब्ध भंडारण क्षमता, समितियों में 200 एवं 500 एमटी का गोदाम उपलब्ध होने की बात है। वहीं धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य साधारण धान 2040,
धान ग्रेड ए 2060 रुपए प्रति क्विंटल है। धान अधिप्राप्ति की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2023 ,
जिला में राइस मिल ऑनलाइन निबंधित है (उसना 10 एवं पैक्स अरवा 43 ), जिला में सहकारिता पोर्टल पर निबंधित किसानों की संख्या 21322 किसान , चयनित समितियों को दो लौट का कैश क्रेडिट उपलब्ध करा दिया गया है। 373 पैक्स एवं सात व्यापार मंडल का अधिप्राप्ति हेतु चयन कर लिया गया है। उन समितियों की संख्या जो पूर्व प्रबंधकारिणी द्वारा ऋण वापसी नहीं करने के कारण 15 समिति डिफाल्टर हैं। जिले में वर्ष 2022-23 में धान का संभावित कुल उत्पादन 6 . 8 9 लाख एमटी है। जिला में राज्य खाद्य निगम का 9 गोदाम है प्रत्येक गोदाम के लिए गुणवत्ता नियंत्रक की प्रतिनियुक्ति की गई है। राज्य खाद्य निगम ने 4 एजीएम सीएमआर की प्रतिनियुक्ति की गई है ।

वर्तमान स्थिति यह है कि कुल क्रियाशील पैक्स 230 हैं। कुल किसानों की संख्या 1267 है। कुल भुगतान प्राप्त किसान 823हैं। जिसकी कुल राशि 1776 लाख रुपए है।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अच्छे प्रदर्शन करने वाले पैक्स को सम्मानित किया जाए। साथ ही खराब प्रदर्शन करने वाले पैक्स पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, डीएम एसएफसी उपस्थित थे।
















