Advertisement

दो साल से स्कूल में बंद है नल-जल, बच्चों को पीने के पानी और स्वच्छता में हो रही परेशानी

-दो साल से स्कूल में बंद है नल-जल, बच्चों को पीने के पानी और स्वच्छता में हो रही परेशानी

मुजफ्फरपुर।दीपक।

गायघाट प्रखंड के बखरी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बेलागोपी में पिछले दो वर्षों से नल-जल योजना का पानी बंद है। विद्यालय के शिक्षक नीरज कुमार ने बताया कि विद्यालय में पाइपलाइन कनेक्शन तो मौजूद है, लेकिन लंबे समय से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को पीने के पानी एवं स्वच्छता को लेकर गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

नीरज कुमार के अनुसार, इस समस्या के समाधान हेतु उन्होंने कई बार कनीय अभियंता (JE) को शिकायत दी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने टोल-फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई, मगर तब भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

बच्चों की सेहत पर खतरा:

पानी की अनुपलब्धता के चलते विद्यालय में—

पीने के साफ पानी की भारी कमी

हाथ धोने और स्वच्छता बनाए रखने में कठिनाई

मध्यान्ह भोजन बनने में दिक्कत

जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग:

विद्यालय की ओर से जिला प्रशासन, जल-जीवन-हरियाली मिशन और संबंधित विभाग से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की गई है, ताकि जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल हो सके और बच्चों के लिए मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो।

नीरज कुमार ने कहा— “हमने विभागीय स्तर पर हर जगह गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अब आपसे उम्मीद है कि पहल कर हमारे विद्यालय में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।”