Advertisement

देश बेरोजगारी और महंगाई की गंभीर चपेट में : प्रभात किरण

दीपक कुमार तिवारी। गायघाट/मुजफ्फरपुर।

 

जदयू ग्राम संसद संवाद कार्यक्रम गोदनपट्टी स्कूल के प्रांगण में पंचायत अध्यक्ष अरुण राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता भूषण कुमार ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू नेता प्रभात किरण ने बताया कि आज देश बेरोजगारी और महंगाई की गंभीर चपेट में है। आम आदमी, छात्र नौजवान के जीवन पर संकट मंडरा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी झूठ की लफ्फाजी कर रहे है। पिछले 3 वर्षो से ग्रामीण विकास विभाग के पोर्टल बंद रहने से गरीबो को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित है। दरभंगा में एम्स का निर्माण रोक कर भाजपा ने बिहार के साथ अन्याय किया है। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा का सुपरा साफ हो जाएगा ।


कार्यक्रम को संबोधित करने वाले नेताओं में प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू सहनी, हुक्मदेव यादव, राम सज्जन राय, पप्पू यादव समिति, अमित कुमार यादव, मनोज यादव, गौरव कुमार, राम उदगार राय, राम ललित रत्नाकर, डा श्याम बिहारी, महानंद राय, बिनोद राम, चंदन कुमार, राम अनेक राय, युवा नेता मनीष कुमार यादव, अंगद राय, केदार ठाकुर, जय नारायण राय राकेश राय, साहेब राय, उदय राय, अमरनाथ राय, चंदेशर सहनी, शंभू सिंह संतोष कुमार मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार, युवा नेता राजा कुमार, छात्र नेता विशाल यादव आदि प्रमुख थे।