Advertisement

दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात: सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट, ‘विकसित भारत-समृद्ध बिहार’ पर हुई चर्चा

-दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात: सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट, ‘विकसित भारत-समृद्ध बिहार’ पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत और समृद्ध बिहार’ के विजन को साकार करने में केंद्र सरकार का निरंतर समर्थन मिल रहा है, जिससे राज्य की प्रगति को नई दिशा और गति मिल रही है।

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में राज्य के बुनियादी ढांचे, निवेश, रोजगार सृजन और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी सकारात्मक बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और सहयोग से बिहार आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।