दिल्ली में महिला के लापता होने से परिजनों में चिंता, पुलिस को दी गई सूचना
दिल्ली। संवाददाता।
दिल्ली के नांगलोई इलाके के प्रेम नगर 3 से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे उसके परिजनों में चिंता की लहर है। महिला का नाम आकांक्षा (उम्र 26 वर्ष) है, जो प्रेम नगर 3 की निवासी है और उनके पति का नाम राजेश कुमार चौधरी है।
परिजनों के अनुसार, आकांक्षा कल सुबह 7 बजे बच्चों के लिए दूध लेने निकली थी, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। बताया जा रहा है कि आकांक्षा की मानसिक स्थिति पूरी तरह से ठीक नहीं है, जिससे परिवार के सदस्यों की चिंता और बढ़ गई है।

इस संबंध में परिजनों ने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आकांक्षा के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।












