Advertisement

दर्दनाक: वैशाली में हुआ है पेट्रोल टैंकर बिस्फोट,घटना में 3 की मौत के बाद मच गई चीख-पुकार

-वैशाली में पेट्रोल टैकर बिस्फोट में तीन की मौत, मातम का महौल

 

मोहन कुमार सुधांशु। वैशाली

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के ख़तरमाला  चौक पर खाली टैंकर  में बेल्ड़िंग करने के दौरान अचानक टैंकर फट गया, जिससे तीन लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। साथ ही दो  व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया है।मृतक में बेल्ड़िंग  दुकानदार थाना क्षेत्र के वेलवर गांव निवासी गिरधारी सहनी का 48 वर्षीय पुत्र वकील सहनी गाड़ी का चालक नालंदा कराये पशुराम के कुरारीचौकी  निवासी सुरेश यादव का 48 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव एवं खलासी सिवान जिले के विनोद चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में किया गया है। वही जख्मी गोरौल थाना के इस्लामपुर गांव निवासी कौशल कुमार को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया है।

घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ख़तरमाला  चौक पर मृतक बेल्ड़िंग का दुकान चलाता था.। इसी दुकान पर बेल्ड़िंग कराने भारत पेट्रालियम  का खाली टैंकर सँख्या- बीआर01जीएच- 8913 के चालक एवं खलासी ने गाड़ी लगाया था। बेल्ड़िंग करने के लिए तीनो मृतक टैंकर के ऊपर चढ़कर बेल्ड़िंग  करा रहे थे कि इसी दौरान टंकी में भारी विस्फोट हो गया।विस्फोट इतना जोरदार था कि मृतक चालक लगभग 30 फिट दूरी एवं लगभग 30 फिट उचाई पर दीवार से टकराकर नीचे गिरा जिससे शव शत विक्षप्त हो गया। वही टँकी का अवशेष लगभग 30 फिट तक इधर उधर बिखर गया। धमाका इतनी जोरदार था कि आसपास के कई लोगो की हालत केवल धमाका सुनकर बिगर गया जिसका इलाज चल रहा है। लगभग तीन किलोमीटर तक इस विस्फोट को सुना गया है। सबसे बड़ी बात यह थी  कि जहाँ पर बेल्ड़िंग किया जा रहा था उससे चंद कदमो पर ही एन एच 22 है, जिससे दर्जनों गाड़िया  प्रति क्षण गुजरती रहती है। यदि टंकी का अवशेष किसी पैसेजर गाड़ी पर गिर जाता तो बड़ी हादसा हो जाती। घटना को देखते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जुट गए और शव को सड़क पर रखते हुय  टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया  और मुआवजे की मांग करने लगे।विरोध प्रदर्शन इतना जोरदार था कि  मजफ्फरपुर के बरिया एस एस पी जयकान्त  एवं एएसपी रक्सौल को भी सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल,  थानाध्यक्ष संजीव कुमार, अवर निरीक्षक विदुर कुमार , सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, संजय सिंह,जिन्ना खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास करने लगे ,लेकिन उपद्रवियों ने कई वार पुलिस पदाधिकारी को खदेड़ दिया।करीब चार घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुई  उसके  बाद पुलिस शव को अपने कब्जे ले कर पोस्टमातम के लिये भेजा। एस डी पी ओ  पूनम केशरी, पुलिस निरीक्षक मनोज प्रसाद सिंह महुआ से पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँचे। इसके साथ ही कटहरा, भगवानपुर पुलिस भी यहां पहुंच गया था। बीडीओ उदय कुमार ने विश्ववास दिलाने पर की 6महीने मे मृतको के परिजनों को पांच पांच लाख मिलेगा उसके बाद. आक्रोषित शांत हुए और जाम खत्म हुई. एक घायल का पहचन नहीँ हुई जो घटना के तक्षण बाद वहा से चला गया था। जानकारी के अनुसार वह भगवानपुर थाना के सीहमा गाँव का निवासी बताया गया है।