-तृतीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
महात्मा गांधी एडिटोरियम में 2000 शारीरिक शिक्षा शिक्षक, नामित शिक्षक एवं कंप्यूटर शिक्षकों का एक साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
जिसका उद्घाटन वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी अमरेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार जिला, डीपीओ हेमचंद, एसएसए, साहेब आलम डीपीओ स्थापना, नित्यम गौरव डीपीओ माध्यमिक शकील अहमद एसएसए मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार व्याख्याता डाइट ने संयुक्त रूप से किया। साथ में सभी जिला मास्टर ट्रेनर में एथलेटिक्स से अरविंद कुमार राजीव कुमार फुटबॉल से सुनिल कुमार एवं अमित कश्यप, वॉलीबॉल से मनोज कुमार और विजय शंकर राय कबड्डी से भानू प्रकाश एवं रवि कुमार साइकिलिंग से अरुण गुप्ता एवं रश्मी कुमारी कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक के रूप में विपुल कुमार एवं पुष्लता कुमारी खेल भवन से मुबाशिर एवं रमेश कुमार उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में शिक्षकों को अपने विद्यालय के खिलाड़ियों को खेल मैदान से खेल गांव पहुंचाने की तैयारी करना हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मशाल 2024 बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं में से एक है। इस प्रतियोगिता का मकसद, बिहार के सरकारी स्कूलों में मौजूद खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के लिए तैयार करना है।यह प्रतियोगिता, गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है।
बताया कि मशाल 2024 में एथलेटिक्स, साइकिलिंग, फ़ुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को मेडल, नकद राशि, और सर्टिफ़िकेट दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर चुने गए छात्रों को प्रेरणा छात्रवृत्ति योजना के तहत 3 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। बताया कि मशाल 2.0 की शुरुआत के पीछे मकसद है कि हर उम्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपना दम दिखाने का मौका मिले. इस योजना के तहत चुने गए खिलाड़ियों को नेशनल-इंटरनेशनल लेवल के कोच से प्रशिक्षण दिया जाएगा। पूर्वी चम्पारण में सभी शिक्षकों ने आज प्रथम दिन का प्रशिक्षण सफलता पूर्वक प्राप्त किए।












