-तिरहुत स्नातक निर्वाचन में भागीदारी बढ़ाने को लेकर एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी ।
तिरहुत स्नातक निर्वाचन में बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के मतलुपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व प्रत्याशी अभिषेक झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरहुत स्नातक चुनाव का यह चुनावी जंग भी विधानसभा चुनाव की तरह एनडीए को मजबूती दिलाने का अवसर है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी स्नातक उत्तीर्ण लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से लेकर मतदान करवाने तक की पूरी जिम्मेदारी निभाएँ। झा ने कहा कि जितनी अधिक संख्या में शिक्षित समुदाय मतदान करेगा, उतनी ही मजबूती से उनकी आवाज सदन में गूंज सकेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा एवं संचालन बीजेपी बन्दरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बीजेपी के विधानसभा प्रभारी वैद्यनाथ पाठक ने दिया।
बैठक में जदयू के केदार मेहता, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अभिराम ठाकुर सहित नंदकुमार त्रिवेदी, ललन त्रिवेदी समेत कई नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर धनंजय भारती,नलिनी रंजन,मुखिया हरिश्चंद्र राम, गुड्डू मिश्रा, रूपेश कुमार ठाकुर, विनय सहनी, दिलीप पासवान, रामनरेश साह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













