Advertisement

डॉ. बी.सी. रॉय ट्रॉफी 2026 के लिए बिहार फुटबॉल टीम घोषित, गोविंदा कुमार साहनी बने कप्तान

-डॉ. बी.सी. रॉय ट्रॉफी 2026 के लिए बिहार फुटबॉल टीम घोषित, गोविंदा कुमार साहनी बने कप्तान

पटना। बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में और पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेंद्र राणा के सहयोग से पटना के दानापुर आर्मी कैंट में आयोजित प्रशिक्षण एवं चयन शिविर के बाद डॉ. बी.सी. रॉय ट्रॉफी 2026 के लिए बिहार जूनियर फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान गोविंदा कुमार साहनी को सौंपी गई है।

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री सैयद इम्तियाज हुसैन ने बताया कि चयन शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 20 सदस्यीय बिहार टीम का चयन किया गया है। टीम में बादल कुमार, बरुण कुमार, गोविंदा कुमार साहनी, भारत कुमार, नितेश कुमार, राज कुमार, रवि कुमार, रौनक कुमार सिंह (गोलकीपर), प्रभात कुमार, रजकिशोर उरांव, राकेश बसकी, दिव्यांश कुमार (गोलकीपर), आकाश कुमार, स्नेहन चौहान, सानू किस्कू, शनि कुमार, अविनाश कुमार, आदित्य कुमार, अमन कुमार और स्वदेश सिंह शामिल हैं।

टीम के हेड कोच श्री संतोष कुमार सिंह और मैनेजर श्री सैयद बेलाल अहमद हैं। प्रशिक्षण एवं चयन शिविर के दौरान दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन देने के साथ टीम को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के चयन के बाद दोनों अधिकारी बिहार टीम के साथ डॉ. बी.सी. रॉय ट्रॉफी 2026 में भाग लेने के लिए रवाना हो गए हैं।

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार टीम का पहला मुकाबला 1 सितंबर को राजस्थान से होगा। इसके बाद 3 सितंबर को उत्तराखंड और 4 सितंबर को झारखंड के खिलाफ टीम मैदान में उतरेगी। ग्रुप मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर सफलता हासिल करने वाली टीम फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी।

सैयद इम्तियाज हुसैन ने चयनित सभी खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहार की युवा टीम अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन करेगी।