जीविका दीदियों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
-कार्यालय में तालाबंदी कर कामकाज रोका
-सरकार विरोधी लगाए नारे
-जताया आक्रोश
मुजफ्फरपुर। दीपक तिवारी।
बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ के आह्वान पर प्रखंड के बन्दरा दर्शन सीएलएफ कार्यालय पर विभिन्न 10 सूत्री मांगों को लेकर जीविका दीदियों ने धरना सभा का आयोजन किया। इस दौरान कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर जीविका दीदीयों ने कामकाज ठप कर दिया। इस दौरान सरकार विरोधी आक्रोषपूर्ण नारेबाजी की जा रही थी। जीविका दीदियों ने बताया कि प्रखण्ड के सभी पंचायतों की सभी समूहों की सीएम,बुक कीपर,भीआरपी आदि मिलकर वे लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी कैडेट को जीविका की ओर से नियुक्ति पहचान पत्र और निर्धारित ड्रेस देने,मानदेय कंट्रीब्यूशन सिस्टम पर अविलंब रोक लगाने, वेतनमान लागू करने, काम से हटाने की धमकी पर रोक लगाने, सीएफएल, ग्राम संगठन स्तर पर काम करने वाले कैडर का मानदेय 21हज़ार रुपये और 60 साल का नौकरी तय करने,अध्यक्ष- सचिव -कोषाध्यक्ष सीएफएल ग्राम संगठन स्तर पर जीविका दीदी को 10हज़ार का भुगतान किए जाने समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर वे लोग यह प्रदर्शन कर रही हैं।अलग-अलग क्षेत्रों से मंजू देवी,सुनीता देवी,इंदु देवी,उषा कुमारी,पूनम देवी,सुशीला देवी,सुनीता कुमारी,रंजना कुमारी आदि नेतृत्व कर रही थी।












