-जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
-वैशाली में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित
वैशाली । मोहन कुमार सुधांशु।
वैशाली जिला मुख्यालय में जदयू के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह सहित विभिन्न दलों के नेताओं और समाजसेवियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोरौल में स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कर्पूरी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय समाजसेवियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर की लोकप्रियता के कारण उन्हें “जननायक” कहा जाता है।
कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गांव में हुआ था। वे स्वतंत्रता सेनानी और ईमानदार राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। बिहार में उन्होंने उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री, और दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता के रूप में अपनी सेवाएं दीं। राजनीति में लंबा सफर तय करने के बावजूद उन्होंने ईमानदारी और सादगी की मिसाल कायम की।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार, मुख्य पार्षद नागेंद्र दास, शेर सिंह, जिला पार्षद रूबी कुमारी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार राय, संतोष कुमार, दीपक कुमार सिंह, राजकुमार चौधरी, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बेलसर प्रखंड में भी जयंती मनाई गई, जहां जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार निषाद और अन्य ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
#कर्पूरी_ठाकुर_जयंती #जननायक #वैशाली #बिहार












