-जनकपुरधाम में धूमधाम से अन्नकूट महोत्सव संपन्न
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
धार्मिक नगरी जनकपुरधाम में बुधवार की रात अन्नकूट महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जानकी मंदिर, झूलन कुंज, गणिनाथ गोविंद मंदिर सहित विभिन्न मठ-मंदिरों में भगवान को भोग अर्पित कर भक्तों ने उत्सव मनाया।
परंपरा के अनुसार जहां 56 भोग का प्रचलन है, वहीं इस बार झूलन कुंज में भगवान को 441 प्रकार के व्यंजन का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर महंत श्री राम प्रिया शरण जी ने बताया कि श्रद्धालुओं में इस बार विशेष उत्साह देखने को मिला।

वेला स्थित गोविंद सेवा समिति के अध्यक्ष राघवेन्द्र साह की देखरेख में आयोजित गणिनाथ गोविंद अन्नकूट महोत्सव में दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी मंदिरों में भजन-कीर्तन के आयोजन से पूरा जनकपुरधाम भक्तिमय वातावरण में डूब गया।















