-जनजाति कल्याण आश्रम ने मनाया मकर संक्रांति
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।
जनजाति कल्याण आश्रम जनक छात्रावास जनकपुरधाम ने मकरसंक्रांति के अवसर पर खिचड़ी कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बिधायक रामाशीष यादब प्रमुख अतिथि थे। उन्होंने कहा कि जनजाति कल्याण छात्रावास के बच्चे काफी अनुशासित है तथा सनातन धर्म का पालन कर रहे है।

गुरुकुल की परंपरा शिक्षा नेपाल में जरुरी है। इस अवसर पर जनजाति कल्याण आश्रम नेपाल जनक छात्रावास के अध्यक्ष कृष्ण कुमार दीक्षित ने छात्रावास को आर्थिक मदद करने बाले शाह ग्लास हाउस के प्रो. बिश्वनाथ साह सहित दो दर्जन से अधिक लोगो को सम्मानित किए। सत्य नारायण ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में समाजसेवी अमर चंद्र अनिल, पवन सिंघानिया, विश्व हिन्दू परिषद जिला शाखा धनुषा के अध्यक्ष संतोष साह, योग गुरु मनोहर साह, पवन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जनक छात्रावास के बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।















