-चैलाहाँ में HPCL के नए पेट्रोल पंप ‘हरि फ्यूल्स’ का सांसद राधामोहन सिंह ने किया शुभारंभ
मोतिहारी।चैलाहाँ में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के नए पेट्रोल पंप मेसर्स हरि फ्यूल्स का शुभारंभ आज सांसद राधामोहन सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस नए प्रतिष्ठान के शुरू होने से क्षेत्र में ईंधन की उपलब्धता एवं जनसुविधाओं का विस्तार होगा।
सांसद ने कहा कि पूर्वी चंपारण एक बड़ा और तेजी से विकास की ओर अग्रसर जिला है। यहां कृषि, व्यापार एवं यातायात की बढ़ती गतिविधियों के साथ ईंधन की मांग भी निरंतर बढ़ रही है। ऐसे में जिले में पेट्रोलियम सेवाओं के नेटवर्क का विस्तार आम लोगों की सुविधा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि मोतिहारी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में HPCL के कई फ्यूल आउटलेट पहले से ही लोगों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मेसर्स हरि फ्यूल्स के शुरू होने से स्थानीय लोगों, किसानों एवं वाहन चालकों को ईंधन की उपलब्धता में सुविधा मिलेगी। साथ ही, इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
सांसद ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में बुनियादी सुविधाओं और ऊर्जा संसाधनों की सुगम उपलब्धता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। निजी उद्यमों एवं प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलती है।
इस अवसर पर उन्होंने मेसर्स हरि फ्यूल्स के सभी संचालकों एवं HPCL की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण ईंधन एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराते हुए निरंतर प्रगति करेगा।












