Advertisement

कांटी के दामोदरपुर में संदिग्ध मौत, पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

-कांटी के दामोदरपुर में संदिग्ध मौत, पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर वार्ड संख्या-03 में 27 वर्षीय जेबा खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका वसीम रजा उर्फ चांद की पत्नी थी। घटना की सूचना मिलने पर कांटी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका ने देर रात एक वीडियो बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से अपने मायके वालों को भेजा था। वहीं, घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं।


मृतका के पिता मोहम्मद शमीम ने बेटी के पति, सास, ससुर और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।