-मोतिहारी में “विवाश्री” मैट्रीमोनियल प्लेटफॉर्म की भव्य लॉन्चिंग, भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह रहीं मौजूद
– 1 लाख प्रोफाइल या 1 वर्ष तक रजिस्ट्रेशन निःशुल्क
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
मोतिहारी के एक निजी होटल में शनिवार को विवाश्री मैट्रीमोनियल प्लेटफॉर्म की लॉन्चिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह विशेष रूप से शामिल हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विवाश्री के फाउंडर डायरेक्टर प्रकाश कुमार, को-डायरेक्टर खुशबू कुमारी और जदयू नेता अमरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कार्यक्रम में युवा क्रिएटर भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मौके पर फाउंडर डायरेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि 1 लाख प्रोफाइल या 1 वर्ष तक रजिस्ट्रेशन निःशुल्क है, जिसका लाभ पूर्वी चंपारण के लोग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि “आपकी शादी, हमारी जिम्मेदारी” उद्देश्य के साथ विवाश्री एक आधुनिक, सुरक्षित और विवाह-केंद्रित मैट्रीमोनियल प्लेटफॉर्म है। इस पर लोग जुड़कर अपने लिए उपयुक्त जीवनसाथी खोज सकते हैं। इसे काफी सरल बनाया गया है, ताकि लोग वेबसाइट से जुड़कर खुद से अपना निबंधन कर सकें।
कार्यक्रम में भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह, फाउंडर डायरेक्टर प्रकाश कुमार, को-डायरेक्टर खुशबू कुमारी, जदयू नेता अमरेंद्र सिंह, आराधना सम्राट रमण जी, डॉ. उमेश चन्द्र, हरीश कुमार, समाजसेवी सुमित कुमार, अजय कुमार, सिद्धांत गुप्ता सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग उपस्थित थे।












