Advertisement

चुनाव में टूट जाएगा विपक्षियों का घमंड:अनिल मल्लिक

-चुनाव में टूट जाएगा विपक्षियों का घमंड:अनिल मल्लिक

-बन्दरा में कर्पूरी ठाकुर की जनशताब्दी समारोह का आयोजन
-छाया चित्र पर की गई पुष्पांजलि

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।

जिले के बन्दरा प्रखण्ड मुख्यालय में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जनशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान राजद झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सह संगठन प्रभारी अनिल मल्लिक ने कहा कि जननायक को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा सम्मान देने का काम पहले शुरू किया गया।अब विपक्षी पार्टियों के लोग फोट खींचाने के लिए कर्पूरी जयंती मनाते है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में विपक्ष का घमंड टूट जाएगा।कार्यक्रम को रामेश्वर कुशवाहा, मो. शौकत अली मुन्ना,विनय यादव, उमेश कुशवाहा, सूरज राय,मनोज यादव,अशोक राय,रबींद्र सहनी आदि ने सम्बोधित किया।