Advertisement

चाकूबाजी के आरोप में दरभंगा जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का बेटा पहुंचा हवालात

-चाकूबाजी के आरोप में दरभंगा जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का बेटा पहुंचा हवालात

पटना/दरभंगा।सम्वाददाता।

चाकूबाजी के आरोप में दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एंव भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का बेटा हवालात पहुंच गया। नाबालिग लड़के को विवि थाना की पुलिस ने काफी समय तक लॉकअप में रखा था। जानकारी के अनुसार घंटों तक हवालात में रखने के बाद बॉन्ड भरवाकर उसे थाने से रिहा किया गया।
दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के श्यामा रेसीडेंसी के पास शनिवार चाकूबाजी की घटना हुई थी. इसे अंजाम देने का आरोप दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह भाजपा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमंत झा के 17 वर्षीय पुत्र तेजस्वी भारद्वाज पर लगा. उसे पुलिस हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 11 बजे चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था।


जिसमें कटहलबाड़ी निवासी सोनू खान बुरी तरह से घायल हो गये थे। उन्होंने विश्वविद्यालय थाना में लिखित आवेदन दिया था और मामला दर्ज करने की बात कही थी। बाद में आरोपी को थाने के हवाले कर दिया था. लेकिन उसके बाद स्थानीय भाजपा नेताओं के दवाब में आवेदन को सोनू खान के द्वारा वापस ले लिए जाने का मामला सामने आया. जानकारी के अनुसार विवि थाना प्रभारी मदन प्रसाद ने दोनों पक्ष को बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया।