Advertisement

चकिया रेलवे स्टेशन पर 15 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

-चकिया रेलवे स्टेशन पर 15 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

चकिया। चकिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मुख्य द्वार के पास काले रंग के एक थैले में कुल 15 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

स्टेशन स्थित चकिया अपराध केंद्र के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर चंद्रभूषण सिंह ने आरोपी को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि शराब की तस्करी कहां से और किसके लिए की जा रही थी।