Advertisement

चंपारण: जाली नोट के तीन धंधेबाज गिरफ्तार

चंपारण की खबर::

-जाली नोट के तीन धंधेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
– इस धंधे में अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

मोतिहारी जिला पुलिस ने जाली नोट के तीन कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जिनके पास से 13,800 / – रुपए, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद किया गया है। इस संबंध में प्रभारी एसपी सह सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीराज ने बताया कि सूचना मिली थी कि जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र से जाली नोट के साथ कुछ धंधेबाज मुधबन के लिए निकले हैं।

जिसके बाद पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार के नेतृत्व में मधुबन एवं राजेपुर थाना पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में मधुबन थाना क्षेत्र के वाजितपुर पंचायत भवन के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों की तलाशी लेने पर जाली नोट बरामद हुए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उन दोनों की निशानदेही पर एक अन्य कारोबारी के घर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कारोबारियों में राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमराहा गांव निवासी निरज कुमार एवं धनंजय कुमार एवं तीसरा शिवहर जिले के विशुनपुर किशदेव गांव निवासी अरूण कुमार सिंह शामिल हैं। अरूण कुमार सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके उपर शिवहर में चार मामले तो पांचवां हत्या का मामला मधुबन थाना में दर्ज है। छापेमारी टीम में मधुबन इंस्पेक्टर अशोक कुमार पांडेय, मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान, अपर थानाध्यक्ष शशिभूषण शर्मा सहित पुलिस बल शामिल थे।