Advertisement

ग्लोबल डेमोक्रेसी वर्ल्ड कांग्रेस के आयोजन हेतु बैठक आयोजित

-ग्लोबल डेमोक्रेसी वर्ल्ड कांग्रेस के आयोजन हेतु बैठक आयोजित

दरभंगा।सम्वाददाता।

सम्राट अशोक इन्टरनेशनल कन्वेन्शन सेन्टर (बापू सभागार) पटना में 6–9 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली ग्लोबल डेमोक्रेसी वर्ल्ड कॉंग्रेस पर विचार-विमर्श हेतु ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों एवं शहर के समाज सेवियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। मैथिली साहित्य परिषद (प्रोफ़ेसर कॉलोनी) में आयोजित यह बैठक वर्ल्ड नैचुरल डेमोक्रेसी (डब्ल्यूएनडी) के तत्त्वावधान में आयोजित किया गया जो वैश्विक लोकतंत्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध देश की प्रथम संस्था है। बैठक में लेखक और डब्ल्यूएनडी अध्यक्ष डॉ. जावैद अब्दुल्लाह ने वर्ल्ड कॉंग्रेस की सम्पूर्ण रूप-रेखा प्रस्तुत की, जिस पर सभी ने इसका स्वागत किया और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं कुछ बिंदुओं पर चर्चा के लिए अगली बैठक 25 जनवरी को निर्धारित की गई।

बैठक में एमएलएसएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. विद्यानाथ झा ने कहा कि सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश और इस समय हम धरती पर बसे सबसे बड़ी मानवता की आबादी हैं लेकिन धरती की शांति और सुरक्षा की ज़िम्मेदारी हर देश को समझनी होगी। एपीजेएकेडब्ल्यूआईटी के पूर्व निदेशक एम. नेहाल ने कहा कि वैश्विक संदर्भ में लोकतंत्र के विमर्श को आकार देने में एक नागरिक के तौर पर हमें अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। एलएनएमयू राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मुनेश्वर यादव ने कहा कि ग्लोबल डेमोक्रेसी वर्ल्ड कॉंग्रेस 2026 का यह आयोजन नए विश्व निर्माण में एक ऐतिहासिक पहल होगी। इस अवसर पर अजीत कुमार मिश्र, इन्दिरा कुमारी, साहित्यकार प्रो. मंज़र सुलैमान, प्रो. इरतेज़ा अहमद, प्रो. मुकुल बिहारी वर्मा, डॉ. मिर्ज़ा रूहुल्लाह बेग, डॉ. उदय कुमार, डॉ. सोनू रजक, डॉ. सारिका पाण्डे, डॉ. लक्ष्मी कुमारी, प्रकाश बंधु, रामनाथ शर्मा, अंकित चौधरी आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।