Advertisement

गोरौल में चार एटीएम फ्रॉड को पुलिस ने लग्ज़री वाहन के साथ दबोचा

-गोरौल मे चार ए टी एम फ़ॉर्ड को पुलिस ने रात्रि गस्ती मे लग़जरी वाहन के साथ धराया

गोरौल ।सम्वाददाता।

थाना क्षेत्र के हरशेर गांव के पास से  पुलिस ने चार एटीएम ठग को गाड़ी सहित धर दबोचा है।   चारो व्यक्ति की पहचान मजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना अंतर्गत जामीन मठिया गांव निवासी अभिषेक कुमार , कांटी थाना अंतर्गत  कांटी स्टेशन टोला निवासी जितेश राज ,रतनपुरा गांव निवासी शम्मी कुमार एवं मुन्ना कुमार के रूप में किया गया है।

बताया गया है कि रात्रि गस्ती के दौरान  सहायक अवर निरीक्षक उमाकांत सिंह को सूचना मिली कि कुछ  संदिग्ध लोग एन एच 22 पर  गाड़ी लगाकर खरा है। वहा पहुचा तो पुलिस बल को देखकर सभी भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से  खदेड़कर  पकड़ लिया गया। पकड़ाये  चोरो की तलासी लिया गया गया तो उसके पास से विभिन्न कम्पनियों के दर्जनों सिम कार्ड , कई बैको के दर्जनों एटीएम कार्ड  भी वरामद किया गया है। जब सभी से एटीएम कार्डो के बारे में पूछा गया तो  सभी ने बताया कि भोले भाले लोगो से  पैसा निकालने में मदद करने के नाम पर  पिन जान लेते है और एटीएम कार्ड बदलकर उसका सारा रुपया निकाल लेते है।  लगझरी  कला रंग की गाड़ी संख्या बीआर 06 सीआर-5901  के बारे में पूछा गया तो कोई जबाब नही दिया जिसके वाद गाड़ी को भी जप्त कर लिया गया।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार एटीएम चोरो को हाजीपुर  जेल भेज दिया गया है। साथ ही इसमें  अन्य संलिप्त की पहचान की जा रही है।