-गेहूं खेत पटाने गए किसान को अगवा कर घर में बंधक बनाया,मारपीट कर किया गम्भीर
-सकरी मन गांव का किसान पड़ोसी फुलहट्टा चौर में गेहूं खेत पटाने गया था।
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। सम्वाददाता।
हत्था ओपी क्षेत्र के सकरीमन गांव निवासी किसान बचू कुमार मिश्रा( 25) को समस्तीपुर जिले के पड़ोसी चकमेहशी थाना क्षेत्र के फुलहट्टा चौर में गेहूं पटवन के दौरान अगवा कर घण्टों बंधक बनाकर गंभीर रूप से मारपीट कर जख्मी कर दिए जाने से संबंधित मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि शनिवार दिन की यह घटनाक्रम है। पीड़ित एवं स्वजनों ने बताया कि फुलहट्टा चौर में वह अपने गेहूं के खेत में पानी पटाने गए थे। इसी दौरान 5-6 की संख्या में लाठी-रॉड-गरांस आदि से लैश हमलावर आए और उनके साथ मारपीट करते हुए उसी के गमछा से बांधकर पास के गांव में ले गए। जहां एक घर में बंद कर उसके साथ लगातार मारपीट की जाती रही। करीब 4 घंटे बाद चकमेहशी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हमलावरों से मुक्त कराकर चकमेहशी थाना ले गयी। बाद में उसे इलाज के लिए पूसा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। यहां से चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया।घटनाक्रम में देर शाम तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।















