Advertisement

गायघाट: शिवदहा पंचायत के वार्ड 8 में नल-जल योजना फेल, कागज पर चल रही सप्लाई

-गायघाट: शिवदहा पंचायत के वार्ड 8 में नल-जल योजना फेल, कागज पर चल रही सप्लाई

– ग्रामीणों में आक्रोश

मुजफ्फरपुर।
गायघाट प्रखंड अंतर्गत शिवदहा पंचायत के वार्ड संख्या 8 में नल-जल योजना पूरी तरह फेल होती दिखाई दे रही है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक इस योजना का उद्देश्य गांव-शहर के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना था, लेकिन जमीनी स्तर पर यह योजना बुरी तरह दम तोड़ चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां नल-जल केवल कागजों पर चल रहा है, जबकि असल में लोगों को एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हो रहा।

जानकारी के अनुसार प्रखंड के कुल 152 वार्डों में इस योजना की शुरुआत की गई थी, जिनमें से कई वार्डों में नल-जल व्यवस्था बंद पड़ी है। शिवदहा पंचायत के वार्ड 8 में स्थिति सबसे बदतर है, जहां महीने भर से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और लापरवाही के कारण स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति की जाती है और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, जिससे लापरवाही बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सप्लाई बहाल नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।