-गायघाट विधायक कोमल सिंह का एक्शन, स्कूल पहुंचते ही अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
दीपक कुमार / गायघाट
क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर स्थानीय विधायक कोमल सिंह लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गायघाट प्रखंड के मोहम्मदपुर सुरा पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, धोबौली में आयोजित विद्यालय प्रबंधन समिति की विशेष बैठक में हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति, विकास योजनाओं और छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर वहां मौजूद बुनियादी समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना।

निरीक्षण के बाद विधायक कोमल सिंह ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक और संबंधित शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रों की पढ़ाई और स्कूल की व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विधायक ने अधिकारियों को विद्यालय से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।












