Advertisement

गायघाट में एसडीएम और सीओ ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

-गायघाट में एसडीएम और सीओ ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, खतरनाक घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

भटगामा गांव के संवेदनशील घाट का लिया जायजा, ग्रामीणों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। छठ महापर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसडीएम आनंद उत्सव और अंचलाधिकारी पुष्प राज ने संयुक्त रूप से बेनीबाद थाना क्षेत्र के भटगामा, जमालपुर कोदई, मिश्रौली गांव स्थित संवेदनशील एवं खतरनाक छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट की स्थिति का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद ग्रामीणों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, खतरनाक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा।
गौरतलब है कि इससे पहले बेनीबाद थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने भी संवेदनशील घाट का निरीक्षण किया था। उन्होंने घाटों की स्थिति को देखते हुए वहां नाव की व्यवस्था कराने को लेकर अंचलाधिकारी को अवगत कराया था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
प्रशासन की इस सक्रियता से छठ महापर्व के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।