गया पितृपक्ष मेला : डीएम-एसएसपी ने स्वयं वाहनों पर रेट चार्ट की जांच की
गया ।संवाददाता।
वरीय पुलिस अधीक्षक गया एवं जिला पदाधिकारी गया द्वारा पितृपक्ष मेला 2024 में यात्री वाहनों के लिए निर्धारित रेट चार्ट को सभी वाहनों पर चिपकाया गया है या नहीं एवं निर्धारित रेट चार्ट का अनुपालन हो रहा है या नहीं, इसकी जाँच की गई।

इस दौरान, विष्णुपद मंदिर से प्रेतशिला जाने वाले मार्ग में यात्री वाहनों को रोककर पितृपक्ष मेला 2024 में आए तीर्थ यात्रियों,श्रद्धालुओं से लिए जा रहे किराया के बारे में पूछताछ की गई। इसके साथ ही निर्धारित रेट चार्ट से अधिक किराया लेने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।













