-कंडी ग्राम में रविदास जयंती मनाई गई
-समाज सुधारक थे रविदास -प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार
सम्वाददाता। गया।
नगर प्रखंड के ग्राम कंडी जय भीम क्लब में संत शिरोमणि रैदास की 646वी जयंती पूरे धूमधाम से मगध प्रमंडलीय दलित साहित्य अकादमी के अध्यक्ष एवं जदयू के वरीय नेता जितेन्द्र कुमार,अधिवक्ता की अध्यक्षता में तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई है।

इस अवसर पर कुमार ने कहा कि संत रविदास एक महान संत और समाज सुधारक के साथ दर्शन शास्त्री और महान कवि थे। उन्होंने अपने सत्य वचनों से लोगो को सच्ची राह पर चलना सिखाया है। इस कार्यक्रम में नगर प्रखंड के पूर्व जिला परिषद् बेबी कुमारी,बृज कुमार दास, शिव कुमार दास, राजाराम मांझी, कृष्णा भारती,पंचायत समिति सदस्य आसिफ अंसारी, रवि कौशल, चंद्रेश्वर दास, बिपिन कुमार, रंजन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।












