Advertisement

खेल जीवन का अभिन्न अंग, मिलता है अनुसासन ज्ञान: प्राचार्य

चंपारण की खबर::
– खेल जीवन का अभिन्न अंग, मिलता है अनुसासन ज्ञान: प्राचार्य

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल मोतिहारी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कबड्डी और बैडमिंटन में छात्रों व छात्राओं ने अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है और इससे हमारे जीवन में अनुशासन बना रहता है। इससे बच्चों के शारीरिक मानसिक शक्तियों का विकास होता है।

बैडमिंटन में कक्षा 5 की इब्रा ने कक्षा 7 की स्वीटी को परास्त कर बैडमिंटन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दूसरी ओर कबड्डी में फियर्स फाल्कनस ने रेजिंग रेडर्स को 40- 29 से हराकर चैंपियनशिप जीती। बेस्ट रेडर का खिताब रोहित और हर्षित ने जीता वही बेस्ट डिफेंडर का खिताब प्रिंस ने अपने नाम किया। पवन बेस्ट ऑल राउंडर बने। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण यथा ओम प्रकाश सिंह, गजेंद्र कुमार, अभिनंदन मिश्रा, राजीव पांडे, अशोक पांडे, संजय कुमार, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार, विवेक कुमार सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, रानी सिंह, संगीता सिंह, अंतिमा कुमारी, सफा खान, ताहिर हुसैन, मोहम्मद शमीम आदि की सराहनीय भूमिका रही।