Advertisement

खुद के दम पर बनाई बड़ी पहचान

-खुद के दम पर बनाई बड़ी पहचान

संवाददाता।मुंबई।

माया नगरी मुंबई में इनदिनों एक और मॉडल ने अपने
अभिनय से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। उनकी नाम हैं रिया शर्मा (Riya Sharma)। बॉलीवुड में यह चर्चा हैं कि कम समय में इस एक्ट्रेस ने अपने अंचल में सब को कैसे बांध ली हैं। टीवी सीरियल में पिछले 3 सालों से अपने अभिनय से लोगो के दिल में अलग स्थान बना लिया है। जी हां इस बोल्ड अवतार वाली एक्ट्रेस रिया शर्मा ही हैं। जब रिया मुंबई आई तब किसी को नही जानती थी। आंखों में एक ही सपना लेकर आई थी कि अभिनेत्री बन कर लोगो के दिल में राज करना। माया नगरी मुंबई में ना जानें कितने लोग रोज आते हैं अपनी सपनों को साकार करने लेकिन सब को यह नसीब नहीं हो पाते हैं। रिया शर्मा ने भी संघर्ष कर आज एक मुकाम तक आ पहुँची। रिया कहती हैं 6 साल पहले जब जबलपुर से मुंबई आई तब पता नहीं था कि कैसे इस इंडस्ट्री में एंट्री करू। घर वाले नाराज़ थे फिर भी मैं मुंबई आ गई। उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद बचपन से ही सपना था कि एक दिन मैं भी स्टार बनूंगी। जब मैं काम के लिए ऑफिस ऑफिस घूमने लगी तब मुझे ऐसे लोग भी मिले की “आज सेक्स कल फ़िल्म” बोलने वाले। मैं डर जाती थी। सोचा कहाँ आ गई लेकिन कुछ ही दिनों में मेरी मुलाकात कुछ अच्छे लोगो से होने लगा। सब पेशों में अच्छे और बुरे प्रभाव के लोग होते हैं इसका मतलब यह नही की पूरी इंडस्ट्री ही खराब हैं। पूरे दो साल मुंबई में संघर्ष किया। मीटिंग के लिए पैदल चलकर जाती थी। रिक्शा के लिए भी पैसा नहीं होता। रैम्पवॉक कर कुछ पैसा कमा लेती थी लेकिन कभी गलत काम करके पैसा कमाना सोची नही। मेरे पास अपना टैलेंट थी। मैं थियेटर कर चुकी हूँ। मुझे अपने आप पर भरोसा था।


कुछ एक दो कीड़े मकोड़े के लिए इंडस्ट्री थोड़ी बदनाम जरूर है। मुझे बोल्ड सीन नही करनी हैं। में कभी भी एकता कपूर के वेबसेरिस में काम नही करनी हैं क्योंकि एकता बहुत बोल्ड और न्यूड वेबसेरिस बनाती हैं। काफी संघर्ष के बाद आज मैं कलर्स चैनल, ज़ी टीवी, सोनी टीवी में बहुत सीरियल में काम कर चुकी हु और कर रही हूं। रिया शर्मा ने बताया कि अगर कोम्प्रोमाईज़ करती तो आज बहुत आगे जाती थी लेकिन मुझे इस तरह से काम नही करना था। बोल्ड सीन से मुझे कुछ तकलीफ नहीं लेकिन अच्छा प्रोडक्शन हाउस हो या स्क्रिप्ट का डिमांड हो लेकिन यूट्यूब जैसे वीडियो के लिए बोल्ड सीन नही करना हैं। बोल्ड सीन देना तो पड़ता ही हैं क्योंकि आज के दौर में यह एक कॉमन चीज है। आजकल तो टीवी सीरियल में भी बोल्ड सीन हिती हैं। रिया का लव स्टोरी बिल्कुल खाली हैं क्योंकि रिया शर्मा अब तक किसी से भी प्यार नही करती। उनका कहना है कि पहले कैरियर बनाना हैं नाम कनानी हैं। उसके बाद मेरे पचन्द का कोई मिल जाए तो जरूर लव भी कर लुंगी। मेरी प्यार और आशाओं की अंचल बहुत लंबी अवधि तक हैं।