-खतरे में है बिहार की यह महिला मुखिया!
-बंद दरवाजा…अंधेरा कमरा और दबंग देवर
सम्वाददाता। आरा।
बिहार के भोजपुर जिले में एक महिला मुखिया को उनके ही घर में बंधक बनाकर प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। खवासपुर पंचायत की मुखिया किरण देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने देवर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा रही हैं। मामला बड़हरा प्रखंड का है। किरण देवी कहती हैं कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे अपने देवर की बात मानें।
वायरल वीडियो में खवासपुर पंचायत की मुखिया किरण देवी रोते हुए अपने देवर दिनेश्वर यादव पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। वीडियो में किरण देवी कह रही हैं कि उनके देवर उन्हें घर में बंद कर मारपीट कर रहे हैं और फांसी लगाने की कोशिश भी की गई। मुखिया का आरोप है कि उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे अपने देवर की हर बात मानें। ऐसा न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

महिला मुखिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला मुखिया कह रही हैं कि मेरे देवर दिनेश्वर यादव के द्वारा मेरे साथ लगातार मारपीट की जा रही है और फांसी से लटकाने का प्रयास किया जा रहा है। महिला मुखिया के अनुसार, उनका दबंग देवर लगातार दबाव बना रहे हैं कि वह जैसा कहते हैं वैसा करना होगा। अन्यथा जान से मार दिया जाएगा।
वायरल वीडियो के इस मामले में भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राज से बात की गई। उन्होंने कहा कि अभी तक यह वीडियो उनके संज्ञान में नहीं आया है। लेकिन अगर वीडियो उनके पास पहुंचता है तो इसकी जांच करवाई जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।











