-बेतिया में जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, 5 महिलाओं को लगी गोली
संवाददाता। बेतिया।
बेतिया में फायरिंग में पांच लोग घायल हो गए. सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना घटना नौतन प्रखंड के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नकटी पटेरवा गांव की बताई जी रही है. जहां जनीम विवाद में फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. वहीं सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा और सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे भी पहुंचकर जायजा लिए.घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पर्चाधारी जमीन पर कब्जा को लेकर फायरिंग हुई है. घायलों के परिजन हृदय महतो की मानें तो 1985 में सरकार द्वारा अनुदान में जमीन दी गई थी. उस समय से यह मामला कोर्ट में चल रहा था. जिसमें एक पक्ष का कहना है कि उसके पक्ष में कोर्ट ने निर्णय लिया हैं. उसके बावजूद भी दूसरे पक्ष के नकटी पटेरवा गांव निवासी शीशीर दुबे जबरन उस जमीन पर ट्रैक्टर लेकर पहुंच गए और जमीन जोतने लगे.जमीन को जोतते देख हृदय महतो पहुंच कर विरोध करने लगा.

इसी कारण दूसरे पक्ष के शीशीर दुबे के ने अंधाधुन फायरिंग कर दी. जिसमें जगदीशपुर थाना क्षेत्र नकटी पटेरवा गांव निवासी चंदा देवी पति हृदय महतो, बबिता देवी पति इंद्रदेव महतो, शनिखा देवी पति देवकी महतो, मंजू देवी पति ढलाई महतो, अमृता देवी पिता हरी महतो को गोली लग गई है. सभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है.
















