Advertisement

केवट्सा में पावर हाउस निर्माण कार्य की शुरुआत

-केवट्सा में पावर हाउस निर्माण कार्य की शुरुआत

मुजफ्फरपुर।
बन्दरा प्रखण्ड के मुन्नी बैंगरी पंचायत के केवट्सा में पंचायत सरकार भवन के पास पावर हाउस निर्माण के लिए नींव (आधारशिला) डाली गई। इसी के साथ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

नींव डालने के इस कार्य के दौरान सुपरवाइज़र अमर राजा,पीएमए AEE ढोली, जेई अभिषेक रंजन के साथ सभी लाइनमैन एवं कांट्रैक्टर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा में पूरा करने को लेकर विभाग गंभीर है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पावर हाउस बनने से इलाके में बिजली आपूर्ति और सुचारू होगी तथा बार-बार होने वाली समस्याओं से काफी राहत मिलेगी।

इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद केवट्सा समेत आस-पास के कई गांवों को बेहतर और स्थिर विद्युत सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है।