Advertisement

केंद्र सरकार संविधान का मजाक उड़ा रही है’, सांसदों के निलंबन पर फूटा ललन सिंह का गुस्सा

-केंद्र सरकार संविधान का मजाक उड़ा रही है’, सांसदों के निलंबन पर फूटा ललन सिंह का गुस्सा

 

पटना। सम्वाददाता।

सांसदों के निलंबन पर सियासत तेज है। विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया है। वहीं, अब जेडीयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संविधान का मजाक उड़ा रही है।


ललन सिंह ने कहा, “आज तक आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है… विपक्ष सिर्फ इतना चाहता था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में आएं और घटना (संसद सुरक्षा चूक) के बारे में जानकारी दें… वे अहमदाबाद, वाराणसी से बयान दे रहे हैं… लेकिन संसद में इस बारे में बात नहीं कर सकते।”
ललन सिंह ने कहा कि इस सबसे आप कौन-सा लोकतंत्र स्थापित करना चाहते हैं। आखिर सरकार जो है किसके प्रति उत्तरदायी है? सरकार तो संसद में विपक्ष के प्रति उत्तरदायी है, लेकिन फिर भी आप संसद में आकर बयान नहीं दे रहे हैं। आप लोकतंत्र के मंदिर में आकर इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं।