Advertisement

कटरा के नागवारा में ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन का बीडीओ ने किया शुभारंभ

-कटरा के नागवारा में ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन का बीडीओ ने किया शुभारंभ

मुजफ्फरपुर। कटरा प्रखंड के नागवारा पंचायत में ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन का शुभारंभ किया गया जिसमें पंचायत में कमी घर-घर जाकर कचरा का उठाव करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर ने किया , संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि प्रकाश ने कहा कहा की भारत सरकार और बिहार सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना में एक योजना जिसमें ग्रामीण के सहयोग से इस योजना को सफल बनाया जाता है और सबसे अधिक कोई सफल होता है तो वह ग्रामीण होते हैं जो स्वच्छता को श्रमदान कर हमारे कर्मियों का सहयोग करते हैं इस योजना से लोगों में स्वच्छता का भाव जागेगा लोग यात्रा तटराज पूरा कचरा नहीं फैलाएंगे स्वच्छ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।

जिससे हम सभी स्वस्थ रह पाते हैं इस अभियान के तहत सरकार जब जनता के लिए इतना कुछ कर रही है। तो आम जनता का भी कुछ दायित्व बनता है। कि हम सभी कर्मियों का सहयोग कर कर यहां वहां फैला रहता है उसे कचरे को कचरे वाली गाड़ी को सुबह-सुबह गाड़ी में रख देंगे जिससे कचरा नहीं देखने को मिलेगा , वहीं प्रखंड समन्वयक चंदन कुमार संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ग्रामीण सहयोग करे और हमारे कर्मी आपके जायेंगे जिससे योजना धरातल पर मजबूत होगा, वही मुखिया सबिता देवी ने कहा सभी सहयोग कीजिए स्वच्छता के हर कदम मिलाइए,वही स्वच्छता पर्यवेक्षक मोहम्मद शमीम ने कहा कि सभी सहयोग की उम्मीद करते हैं गांव को स्वच्छ बनाना है , वही मौके पर मौजूद रहें, प्रवीण कुमार , मनीष ठाकुर, पप्पू श्रीवास्तव, अहमद हुसैन , दुनना राय, प्रमोद चौपाल, प्रभुनंदन मिश्र, एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।