Advertisement

कटरा: कर्पूरी ठाकुर का पखवाड़ा शताब्दी जयंती समारोह आयोजित

संवाददाता। पटना।

कटरा प्रखंड मुख्यालय के निकट विवाह भवन में स्वर्गीय जननायक कर्पूरी ठाकुर का पखवाड़ा शताब्दी जयंती समारोह राजद प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव के अध्यक्षता में मनाया गया । विकास यादव ने कहा जो काम माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने 17 सालों में नहीं किया ओ काम हमारे नेता तेजस्वी यादव ने मात्र 17 महीने में ही कर दिया । नीतीश जी ने युवाओं को 17 सालों में सिर्फ ठगने का काम किया है । इसका ज़वाब बिहार की जनता अपने भोट से देगा । जननायक कर्पूरी ठाकुर ने कहा था कि अधिकार चाहो तो लड़ना सिखों पग पग पर अड़ना सिखों, जीना है तो मरना सिखों।

इस जयंती समारोह में जीतेन्द्र निषाद, भुवनेश्वर राम,धनेशर राय, राम मिलन महतो, शिवचंद्र राय, श्याम बिहारी, राम मगफुर, आलम सोनू चौधरी,नीरज मंडल, रंजीव कुमार,रघुवीर सहनी, अरुण सिंह,संतोष यादव, नूर आलम, राजवीर राय, हसन राजा, राजू राय, उमेश पंडित,शंभू सहनी, शमशेर सिंह, विमलेश कुमार, राजीव कुमार,हुकुमदेव राय, नूर आलम, अब्दुल गनी एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुआ।