-एसपी ने किया गोरौल थाने का निरिक्षण
मोहन कुमार सुधांशु / वैशाली ।
वैशाली के पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा पहली बार बुधवार को जिले के गौरौल थाना का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक को थाना पर पहुचते ही थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह,शिवम कुमारी भृगु नाथ सिंह,रमेश प्रसाद सिंह,शैलेन्द्र कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक उमा कांत सिंह,महेश सिंह सहित थाना में पदस्थापित बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस अधीक्षक ने करीब दो बजे गौरौल थाना पहुचे।

देर शाम तक थाना में दर्ज प्राथमिकी की फाइल के साथ बिभिन्न जानकारी व पूरे क्षेत्र का अपराधिक जानकारी सहित तमाम बिंदुओं पर एक एक कर पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा की। साथ ही सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक निर्देश भी दिया। वही नियमित गस्ती करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अवर पुलिस अधीक्षक परिक्षमान सुश्री शैलजा भी मौजूद थी।पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों पर करी नजर रखते हुये पुलिस गस्ती को चुस्ति से कराने का निर्देश दिया।











